top of page
Search

स्कूलों के 15 हजार बच्चों को मिलेगा पोषक आहार

शेयर अवर स्ट्रेंथ, अमेरिका में स्थित एक राष्ट्रीय गैरसरकारी संगठन है, जो विदेशों में गरीब और भूखे बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध करने का काम करता है और दुनिया के सबसे बड़े स्कूल भोजन प्रदाता अक्षय पात्र ने 2025 तक प्रतिदिन 30 लाख बच्चों को गर्म, ताजा, पौष्टिक भोजन परोसने के अपने प्रयास को तेज करने के लिए भारत में भागीदारी की है। इसके लिए उन्होंने नवंबर 2022 में नई दिल्ली में कार्यक्रम शुरू किया और इस सयुंक्त प्रयास को लागू करने के लिए नागपुर को भारत में पहले स्थान के रूप में चुना है। जिसके तहत नागपुर के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 15000 बच्चों को स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने और कुपोषण को खत्म करने का प्रयास किया जाएगा।



 
 
 

Comments


bottom of page